रतलाम

सर्व ब्राह्मण समाज की सभी महिलाओं ने मिलकर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया

रतलाम। 17 जनवरी बुधवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व के अंतर्गत सर्व ब्राह्मण समाज की सभी महिलाओं ने मिलकर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सुहाग की सामग्री वितरित की साथ ही भगवान राम के आगमन के पूर्व संध्या पर निकलने वाली राम रथ यात्रा पर शामिल होने के लिए चर्चा की गई। इस यात्रा के लिए सर्व ब्राह्मण अध्यक्ष सुनीता पाठक ने सभी महिलाओं को भगवा रंग में आने का कहा और इस मौके पर सभी महिलाओं ने रथ यात्रा के लिए सहयोग राशि प्रदान की इस कार्यक्रम के अध्यक्षता सुनीता पाठक ने की साथ में उषा दुबे ,सीमा सुरोलिया, मंजू जोशी, शारदा पाठक, रक्षा मिश्रा, सोनल पाठक, राधा जोशी, सविता तिवारी, शीतल जोशी ,चंदा उपाध्याय, सरोज ओझा, कौशल्या त्रिवेदी, नूतन भट्ट, सपना दुबे, रीना पंडित, भावना शर्मा, गुंजा व्यास, प्रथमा कौशिक, कीर्ति शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *