लोकसभा चुनाव के लिये आदित्य झालानी को लोकसभा वार रूम प्रभारी नियुक्त किया
रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मान. जीतू पटवारी निर्देशानुसार सेंट्रल वार रूम चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह चौहान द्वारा रतलाम- झाबुआ लोकसभा चुनाव के लिये शहर कांग्रेस सचिव आदित्य झालानी को लोकसभा वार रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस वार रूम प्रभारी के रूप में झालानी को संपूर्ण रतलाम-झाबुआ लोकसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क करके परस्पर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी के साथ, लोकसभा की 8 विधानसभाओं के अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के मेनिफेस्टो को जमीनी स्तर तक प्रचारित करने में प्रोत्साहित करना और आमजन के क्षेत्रीय मुद्दों से प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम को अवगत कराना होगा। श्री झालानी को वरिष्ठ नेताओं के दौरों में समन्वय बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।
पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन की बात सीधे कांग्रेस सेंट्रल वाररूम तक पहुँचाने का दायित्व तत्परता से निभाने की महत्वपूर्ण पूर्ण भूमिका हेतु वाररूम प्रभारी नियुक्त होने पर झालानी ने प्रदेश अध्यक्ष मान. जीतू पटवारी जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री अजय सिंह जी ‘राहुल भईया’, लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल जी भूरिया एवं प्रदेश कांग्रेस वाररूम चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह चौहान जी एवम् रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन को आभार व्यक्त किया है, एवम् आमजन के हित में कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने हेतु तत्परता से एकजुट हो कार्य करने का आवाहन किया है।