धुमधाम से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती
रतलाम। भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती पर सागोद रोड स्थित गोपाल गौशाला उद्यान में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रवीण सोनी, अनुज शर्मा, महापौर परिषद सदस्य रामुभाई डाबी, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक, पार्षद प्रतिनिधि जयेश वसावा, मध्य-भारत प्रांत जनजाति सुरक्षा मंच प्रांत संरक्षक पुर्व सैनिक श्री कैलाश निनामा, जिला रतलाम मध्य प्रदेश, महेश डोडियार प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा जनजाति संगठन, प्रहलाद निनामा, छोटूलाल मैंडा, रामलाल सोलंकी, अम्बाराम मोरी, हीरालाल मालीवाड़, देवेन्द्र मईड़ा, राजाराम मौरी सहित जनजातीय समाजजनों ने माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
माल्यार्पण के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 7 वर्ष के बाल्यकाल से विद्रोह की राजनीति शुरू करते हुए ‘हमारी धरती हमारा राज’’ का नारा देते हुए 20 वर्ष की उम्र में आजादी की अलख जगाई थी।
पूर्व रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने इस अवसर पर कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जनजाति समाज के कई क्रांतिकारियों को भुला दिया गया था। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र जी मोदी ने जनजाति समाज के क्रांतिकारियो सम्मान दिये जाने हेतु जनजातिय गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर देश के महान सपूतो को भाजपा ने गौरव दिलाया।
आयोजित कार्यक्रम में कैलाश निनामा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जीते जी भगवान का दर्जा मिल गया था क्योंकि उन्हे दैविय शक्ति प्राप्त थी उन्हे अगर कोई बीमार व्यक्ति छू लेता था तो वह ठीक हो जाता था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाने पर जनजातिय समाज में एक अलग ही उत्साह है।
इस अवसर पर महेश डोडियार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इस गौरव दिवस को हमारे त्यौहारों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिये।
जनजातीय समाज के बालक-बालिकाओं ने इस अवसर पर आर्कशक लोक गीत-लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।