रतलाम

विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़ा जनसमर्थन

  • जनसंपर्क के दौरान वार्डों में हुई पुष्प वर्षा
  • वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 में सघन जनसंपर्क

रतलाम। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप शनिवार शाम जनसंपर्क के लिए दीनदयाल नगर पहुंचे तो यहां उनका जमकर स्वागत-अभिनंदन हुआ। शाम को जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 में हुआ। इसे लेकर क्षेत्रीय पार्षदों के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। श्री काश्यप जिस क्षेत्र में पहुंचे वहां उन्हे अपार जनसमर्थन मिला। उनके स्वागत के लिए क्षेत्र के रहवासी प्रतीक्षा करते नजर आए और उनके आते ही कोई पुष्प वर्षा करता नजर आया तो कोई फूलों की माला पहनाकर स्वागत वंदन करता दिखाई दिया।

श्री काश्यप के जनंसपर्क के दौरान पुष्प वर्षा से सड़कें फूलों से पटी नजर आई। अपने नेता के आगमन के लिए हर कोई उत्साहित और लालाहित नजर आया। सैनिक कॉलोनी में ख्याती प्राप्त कवि धमचक मुलथानी द्वारा स्वागत किया गया। जनसंपर्क की शुरुआत दीनदयाल नगर से हुई। यहां से सांवरिया गेहूं के सामने से पंचमुखी हनुमान मंदिर, त्रिनेत्र महाकाल, आदिवासी बस्ती, कमलेश टांक के घर के सामने से, दीनदयाल नगर, संदीप यादव की गली से होकर धीरज शाह नगर गली नंबर 2, सैनिक कॉलोनी, शांति निकेतन, टाटा नगर गली नंबर 8 से प्रवेश कर टाटानगर मुख्य रोड होते हुए बाजना बस स्टैंड पर समापन हुआ।

यह रहे उपस्थित
जनसंपर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद संगीता सोनी, कविता चौहान, मनोहर राजू सोनी, वार्ड संयोजक श्याम सोनी, राजेंद्र चौहान, भरत सोलंकी, विजय पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, सुरेंद्रसिंह भाटी, नितिन तिवारी, कीर्ति जैन, रवि जैन, रवि पालीवाल, राकेश मीणा, शंभूलाल पाटीदार, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, सपना, आयुषी सांकली, हीना मेहता, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र रांका, रणजीत टांक, हितेश कामरेड, विनोद करमचंदानी, सुशील सिलावट, नितिन राठौड़, गोपाल शर्मा, विजय कसेरा, रवि सोनी, धर्मेंद्र अग्रवाल, नितेश तलेरा, विनोद राठौड़, आशीष पंडित, राजेश रांका, स्नेहिल उपाध्याय, राजेश माहेश्वरी, सोनू यादव, विजय कसेरा, विवेक शर्मा, सोनू चौहान, श्रीकांत डोसी, आकाश खड़के, आशीष डांगी, दिनेश जैन, उमेश बादर, रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह भाटी, नितिन तिवारी, सत्येंद्र, मनोज सोलंकी, शुभम चौहान, प्रदीप सिंह सोलंकी, रोहित गुर्जर, शांतिलाल शर्मा, प्रर्मेंद्र नाहटा, राजेश बाफना, गोरधनलाल लोहारा, कृष्णा वर्मा, अशोक सोमानी, शांतिलाल चौहान, अशोक सिसोदिया, अमित सोनी, महावीर शर्मा, दीपक गगरानी, हर्ष टांक, सुरेश सोनी, अखिलेश सोलंकी, लोकेश कटारिया, राजा गहरवार, महेंद्र बैरागी, पिंकेश जैन, धर्मेश भारद्वाज, बबीता डोडियार, निशा सोनी, अंजू सोनी, रोहित चौहान, ओमी हिंगोरानी, नरेश परदेसी, रामचंद्र प्रजापत, मनोहर लोदावरा, दिनेश सोलंकी, मनीष कटकानी, प्रमोद सोनी, सीमा अग्रवाल, राकेश नागर, संदीप यादव, जीवन पंवार, विकास शर्मा, उमेश कुमावत, अश्विन सोनी, विजय जैन पाशा, प्रहलाद राठौड़, नरेंद्र सोनी, ओम सोनी, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *