जयस जिला उपाध्यक्ष भाजपा मे शामिल
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर जयस के जिला उपाध्यक्ष वीनू गामड़ एवं सन्नी लोधा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अंग वस्त्र पहनाकर दोनो का स्वागत किया। युवा नेताओं ने विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए जी जान से मेहनत कर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री बनाने का संकल्प लिया इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सोशल मीडिया करन वशिष्ठ आदि मोजूद थे।