महापौर प्रहलाद पटेल ने 14 हितग्राहियों को प्रदान किये स्वीकृति पत्र
रतलाम । माननीय मुख्यमंत्रीजी श्री मोहन जी यादव ने 4 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 12ः30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय एंटी चैम्बर भोपाल से मुख्यमंत्री जनकल्याण (सबंल) योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लीक कर डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि जमा की।
आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम में किया गया जहां महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद परमानन्द योगी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान के साथ नगरीय क्षेत्र रतलाम के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 (अनुग्रह सहायता) के हितग्राही फरीद खान को 4 लाख व ममता पंड्या, बट्टूबाई, चंदाबाई, पार्वतीबाई, नूरजहां, अनिता प्रजापत, आशा राठौर, रमेशचन्द्र, रीना, कमलाबाई, मंजूबाई, चेतना पांचाल व मधुबाला को 2-2 लाख की राशि का स्वीकृति पत्रों का वितरण किया व माननीय मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी आयुषी पालीवाल, अंजनीप्रसाद मिश्रा, अरबाज खान आदि उपस्थित थे।
