भारत में हिंदुओं की स्थिति बुरी – प्रवीण तोगड़िया

रतलाम। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति बुरी है, इंग्लैंड, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में अच्छी है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने रतलाम प्रवास के दौरान समाजसेवी अनिल झालानी के निवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
लव जिहाद पर जागरूकता लाते हुआ उन्होंने कहा हर हिंदू परिवार चिंतित है, हिंदुओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी बच्चियों को पांच साल की उम्र से समझाए अपना कौन है और पराया कौन है? 17 और 18 साल की उम्र तक आते आते तो बहुत देर हो जाती है। मोनालिसा को मां बाप ने 5 साल की उम्र में समझाया होता तो वो रुद्राक्ष से कलमे तक नहीं जाती।
भारत में हिंदुओं के असुरक्षित होने की बात पर पूछे सवाल पर तोगड़िया कहते है कि हिंदू जिहादियों की वजह से असुरक्षित है, दिल्ली में होली का रंग गिरने पर हिंदू युवक की हत्या जिहाद की वजह से कर दी गई। बचाव का एक उपाय यह भी है,हिंदुओं को हिंदुओं से खरीदारी करनी चाहिए और सारी सेवाएं सिर्फ हिंदुओं से ले।
झालानी के निवास पर दान पेटी का अवलोकन किया

दान दाता को धर्माथ संस्था, मंदिर पर लगाई दान पेटी में दिए धन का कहां उपयोग हो रहा है। यह पता नहीं चलता इसलिए दान दाता की सुविधा के लिए विशेष दान पेटी बनाए गए है, जिसमें दान दाता पुजारी, समाजसेवा, धर्मप्रचार, ट्रस्ट समिति के लिए अपनी मर्जी से दान दे सकते है। जिसका अनिल झालानी ने तोगड़िया को अवलोकन कराया।

