राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा समाज के अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान
रतलाम । 12 जनवरी शुक्रवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा 32 से अधिक अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह राजमहल स्थित राजपुरोहित धर्मशाला में किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रकाश राजपुरोहित-रतलाम, रविंद्र सिंह मंडलोई-कयामपुर, विनोद कुमार राजपुरोहित- पेटलावद,सुरेश कुमार राजपुरोहित- धार, अभिमन्यु सिंह मंडलोई -नाहरगढ़, किशन लाल राजपुरोहित- रतलाम, लोकेश कुमार राजपुरोहित- धार, शरद कुमार राजपुरोहित -धार, विक्रम सिंह मंडलोई -नाहरगढ़ ,दीपेश कुमार शर्मा- रतलाम, जितेंद्र कुमार राजपुरोहित -रतलाम, विकास कुमार राजपुरोहित- रतलाम , रविराज राजपुरोहित -पेटलावद, श्रीमती ममता राजपुरोहित- रतलाम, सुश्री रुचि जोशी- रतलाम, स्मिता राजपुरोहित- कयामपुर ,अंशुल राजपुरोहित-धार को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया तथा समाज के अन्य अधिवक्ता जो उपस्थित नहीं हो सके उनके प्रतीक चिन्ह उनके प्रतिनिधियों को प्रदान किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जागृति मंच के अध्यक्ष श्रीमती किरण राजपुरोहित द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छुट्टन राजपुरोहित, श्रीमति कल्पना राजपुरोहित, श्रीमती भावना राजपुरोहित मंचासीन रहे। सर्वप्रथम माता सरस्वती व परम पूज्य संत श्री खेतेश्वर बाप जी ,परम पूज्य संत श्री तुलसाराम जी बाप जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे समाज की महिलाओं को जोड़ने का मंच है हम सम्मान समारोह हमेशा समाज का किसी न किसी रूप में आयोजित करते रहते हैं और हमें 26 वर्ष हो गए हैं।इसमें सभी को भाग लेना चाहिए और एकजुट समाज की दिखाना चाहिए नव वर्ष में हम सभी महिलाओं द्वारा आप सभी अधिवक्ताओं का सम्मान किया जा रहा है इससे हमारे समाज में एकजुटता प्रदर्शित होगी। सभी अधिवक्ताओं ने महिला जागृति मंच की अध्यक्ष का धन्यवाद अर्पित किया तथा कार्यक्रम में महिला जागृति मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य श्रीमती कुसुम राजपुरोहित, श्रीमती पूर्णिमा राजपुरोहित, श्रीमती इंदू राजपुरोहित, श्रीमती रेखा राजपुरोहित, श्रीमती महिमा राजपुरोहित श्रीमती नूतन राजपुरोहित, श्रीमती आशा राजपुरोहित, श्रीमती कुमुद राजपुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज के प्रबुद्ध जन,वरिष्ठ नागरिक सहित सामाज सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंच की सचिव श्रीमती रश्मि राजपुरोहित तथा उपाध्यक्ष श्रीमति प्रीति राजपुरोहित द्वारा किया गया व कार्यक्रम के अंत में आभार मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती कुमुद राजपुरोहित ने किया।