भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के वार्षिक अभियान शुभारंभ
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती मनाने हेतु वार्षिक अभियान चलायेगी। इस अभियान का भाजपा जिला कार्यालय मे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के उपस्थिति मे विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, अ.ज.जा. मोर्चा के जिलाध्यक्ष शम्भुसिंह गणावा मोजूद रहे।
श्री गणावा ने बताया कि अ.ज.जा. मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे 09 जनवरी को वार्षिक अभियान का शुभारंभ किया गया, क्योंकि इसी दिन भगवान बिरसा मुण्डा जी ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध प्रारंभ किया था। अभियान के तहत् मोर्चा द्वारा वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।