रतलाम

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान् पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को एक साथ दीवार लेखन अभियान शुरू किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा, दिल्ली मे प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल मे, अभियान का शुभारंभ किया। रतलाम मे जिला भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ने इस अभियान का शुभारंभ किया। दीवार लेखन कार्य मे फिर एक बार भाजपा सरकार एवं कमल का फूल का लेखन किया गया।
इस दोरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री शुभेन्द्र गुर्जर, गोपाल शर्मा आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *