शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर को रतलाम शहर विधानसभा 220 का चुनाव प्रभारी बनाया
रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल द्वारा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर को रतलाम शहर विधानसभा 220 का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती कुसुम चाहर ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है एवं जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा से पालन का विश्वास दिलाया है।