संविधान गौरव दिवस को लेकर बैठक आयोजित
रतलाम। भाजपा संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान गौरव अभियान के तहत् कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे जिला टोली की बैठक आयोजित हुई इसमें 21 जनवरी को अ.जा. मोर्चा के तत्वाधान मे गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर होगी। बैठक मे जिला टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, सहसंयोजक महेश सोनी, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश बोरिया मौजूद रहें।