रतलाम

नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

रतलाम। नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को शत-शत नमन करते हुए एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा और नमो ग्रुप फाउंडेशन जिला अध्यक्ष पंडित ईश्वर व्यास ने शहीद चौक रतलाम में दोपहर 3:30 बजे नमो ग्रुप फाउंडेशन की टीम के साथ उपस्थित होकर पुलवामा में हुए वीर जवानों के लिए मौन धारण कर उन्हें याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलवामा में वीर हुए शहीद अमर रहे के नारे लगाए।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर ,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनीता कटारिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन ज्योति ,जिला प्रभारी कुसुम सोलंकी ,जिला अध्यक्ष भावना गुर्जर ,नगर अध्यक्ष मंजुला महेश्वरी ,इंदुबाला यादव ,लक्ष्मी सोनगरा ,शकुंतला पवार ,निर्मला वैष्णव ,चेतन गगरानी ,मीनाक्षी शर्मा ,गायत्री मिस्त्री ,अर्चना बैरागी ,सोनिया शर्मा ,सीमा ,अनीता ,जिला महामंत्री गोलू शर्मा ,कैलाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ,सुरेंद्र पाल सिंह ,नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,राकेश निगम ,एडवोकेट चंद्रप्रकाश मालवीया ,हेमंत शर्मा ,नागेश राठौर ,ओमप्रकाश ओझा ,नरेंद्र साहू ,ग्राम मुंदड़ी अध्यक्ष गगन लाल ,सत्यनारायण पाटीदार आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु व्यास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *