रतलाम

भाजपा कुशा भाऊ ठाकरे मंडल महिला मोर्चा की आवश्यक कार्यकारी बैठक संपन्न

रतलाम। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग के पीछे भारतीय जनता पार्टी कुशा भाऊ ठाकरे मंडल महिला मोर्चा की आवश्यक कार्यकारी बैठक महीसागर गुजरात से पधारी विधानसभा विस्तारक निशा जी सोनी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर एक सुंदर रंगोली बनाई गई एवं बैठक प्रारंभ की गई तथा महिला कार्यकर्ता बहनों को मेहंदी लगाई। मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा ने स्वागत भाषण दिया । विधानसभा विस्तारक निशा सोनी ने अपने उद्बोधन में जीत किस प्रकार सुनिश्चित की जाए इस पर प्रकाश डाला और बताया कि बूथ पर जोर दिया जाए। बुथ जीत रतलाम जीता । कार्यक्रम का संचालन प्रेम राव ने किया तथा आभार अंजु कौशल ने माना।

बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीता कटारिया, भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री व महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी अनीता पाहुजा, सह प्रभारी सीमा अग्रवाल, महिला मोर्चा ललिता पंवार,रत्ना पाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा मंडल महामंत्री प्रीति पालीवाल, मारिया मंसूरी, अंजू कौशल, निकिता परमार, श्रीकांत राठौड़, कश्मीरा पाठक, रंजन चौहान, प्रेमजी राव, स्नेहलता धाकड़, प्रीति पालीवाल, रश्मि कोलंब, आरती ठक्कर, मनीषा साहू,लता जी मंडल पदाधिकारी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *