रतलाम

77वें गणतंत्र दिवस पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

रतलाम। लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद बहन मनीषा चौहान, राजपूत समाज अध्यक्ष भ्राता विजय सिंह चौहान तथा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में गौरव पैलेस कॉलोनी, जावरा रोड स्थित भाग्योदय भवन पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहाँ क्षेत्रीय पार्षद भ्राता करण कैथवास द्वारा समस्त बी.के. भाई-बहनों एवं कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *