रतलाम

वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा 500 कन्याओं का पूजन कर करवाया भोज

रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वाघेला गोसेवा जीव दया समिति व महिला मंडल के संयुक्त सहयोग से नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या महाभोज का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 500 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया । उपवास वाली कन्याओं के लिए फरीयाली भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन के पश्चात सभी कन्याओं को हमारे महिला मंडल द्वारा कन्या पूजन टीकी लगाकर बालपन भेंट किया गया। आज के आयोजन में हमारे ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, प्रमोद पाठक, गोपाल कृष्ण मेहता, राजकुमार हाडा, रामबाबू यादव ,अशोक तिवारी, निलेश वाघेला, प्रकाश सिलोद, राहुल वाघेला, सचिन देवड़ा व महिला मंडल की प्रमुख शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती श्यामा वाघेला, आशा भट्ट, इंदु यादव ,अनीता अग्रवाल, शाहीन मैडम, मीना चोपड़ा रेखा शर्मा, सुधा मैडम का विशेष सहयोग रहा अंत में स्कूल की प्राचार्य शशि कला रावत ,नीलम शर्मा, विनिया हरूर ,मंजू बाफना, प्रदीप शर्मा ,हनी जैन ने हमारे ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *