जावरामध्य प्रदेशरतलामरतलाम ग्रामीणसैलाना

रतलाम ग्रामीण और जावरा में भी भारत आदिवासी पार्टी की इकाइयां शीघ्र गठित की जाएगी – विधायक कमलेश्वर डोडियार

जितेन्द्र डोडियार भारत आदिवासी पार्टी बने रावटी ब्लॉक अध्यक्ष और हवसिंग कतीजा सचिव

रावटी/रतलाम। पार्टी विस्तार के क्रम में भारत आदिवासी पार्टी ने जिले के रावटी के मेला ग्राऊंग में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सर्व सहमति से तंबोलिया निवासी जितेन्द्र सिंह डोडियार को नियुक्त किया गया।
रावटी ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर खेड़ी बजरंगगढ़ के रतन मुनिया, हवसिंह कतीजा देवला सचिव, राकेश चारेल जानकरा उपाध्यक्ष, बजरंगढ के गौतम देवड़ा, हाड़ाखो के कमलसिंह देवड़ा महासचिव, हेमराज बारिया संगठन मंत्री और मनीष गहलोत बिल्डी मीडिया प्रभारी के रूप में चुने गए।
साल भर बाद होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भारत आदिवासी पार्टी जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़ पार्टी विस्तार कर रही है। हाल ही में बाजना, सरवन, सैलाना और शिवगढ़ में ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन हो चुका है।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि जिले के पिपलोदा, रतलाम ग्रामीण और जावरा में भी पार्टी इकाइयां शीघ्र गठित की जाएगी। रावटी ब्लॉक कार्यकारिणी गठन में विधायक डोडियार, जिलाध्यक्ष रमेश खराडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र मैडा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, गौरीशंकर गड़वाल, हीरालाल गणावा, कविता भगोरा, हिंदू मचार सरपंच, राकेश मैडा सरपंच, लाहलिंग देवड़ा, अर्जुन गड़वाल, दशरथ डिंडोर, बाजना उपाध्यक्ष रामा दामा, पूनम डामोर, सरवन ब्लॉक अध्यक्ष कालूसिंह डोडियार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु चारेल, ईश्वर डोडियार, राकेश मैडा, दुलेसिंह कटारा, कालू देवड़ा, प्रभुदयाल निनामा, राहुल सिंगाड़, बापू चरपोटा, कालू पारगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *