भारत ने कब-कब जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी?
साल 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के परिदृश्य से लगभग गायब रहने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की एक बार फिर से वापसी हो रही है. पाकिस्तान 29 वर्षों में पहली बार बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसमें यह प्रतिष्ठित एकदिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वनडे क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट, 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और यूएई में आयोजित होगा. आठ शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जिसमें भारत-पाकिस्तान मुकाबला सबसे बड़ा आकर्षण होगा. 2017 के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है.
ICC Champions Trophy 2025 हाईलाइट्स:
संस्करण | 9वां |
आयोजन तिथियां | 19 फरवरी – 9 मार्च 2025 |
मेजबान देश | पाकिस्तान |
टीमें | 8 |
फॉर्मेट | ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल, फाइनल |
फाइनल वेन्यू | TBD (लाहौर/कराची संभावित) |
गत विजेता | पाकिस्तान (2017) |
सर्वाधिक विजेता | भारत, ऑस्ट्रेलिया (2 बार) |
संभावित लाइव स्ट्रीमिंग | स्टार स्पोर्ट्स, जियोहॉटस्टार (भारत में) |
हाईवोल्टेज मैच | भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास:
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में हुई थी, जो क्रिकेट फैन्स के लिए वर्ल्ड कप के बाद बड़े टूर्नामेंट में से एक था. इसे पहले “विल्स इंटरनेशनल कप” के नाम से जाना जाता था, और तब से लेकर अब तक यह कई रोमांचक मुकाबलों और ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है.
1998 (प्रथम संस्करण)
- मेजबान देश: बांग्लादेश
- टीमें: 9
- फाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज
- विजेता: दक्षिण अफ्रीका (4 विकेट से जीत)
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
इस टूर्नामेंट से होने वाली कमाई का उपयोग गैर-टेस्ट खेलने वाले देशों में क्रिकेट को बढ़ावा के लिए किया जाना था. हालांकि, बांग्लादेश उस समय तक टेस्ट खेलने वाला देश नहीं था, इसलिए उसे टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला.
साल 2013 (भारत की ऐतिहासिक जीत)
- मेजबान देश: इंग्लैंड और वेल्स
- टीमें: 8
- फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड
- विजेता: भारत (5 रन से जीत)
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शिखर धवन (भारत)
साल 2009 में इसे अंतिम बार आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बाद में ICC टेस्ट चैंपियनशिप प्लेऑफ के रद्द होने के कारण इसे 2013 में वापस लाया गया. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान का कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शन (165 रन पर ऑल-आउट) प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
धवन और भुवनेश्वर ने किया था कमाल:
भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी और रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. एमएस धोनी ने तो यहां तक कि विराट कोहली को भी कुछ ओवर फेंकने का मौका दिया. वहीं शिखर धवन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे.
फाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई, जहां बारिश से प्रभावित मैच में एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)
ICC Champions Trophy Winners List: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है-
वर्ष | विजेता | उपविजेता | मेजबान देश |
1998 | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश |
2000 | न्यूजीलैंड | भारत | केन्या |
2002 | भारत / श्रीलंका | – | श्रीलंका |
2004 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | इंग्लैंड |
2006 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | भारत |
2009 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | दक्षिण अफ्रीका |
2013 | भारत | इंग्लैंड | इंग्लैंड और वेल्स |
2017 | पाकिस्तान | भारत | इंग्लैंड और वेल्स |
2025 | – | – | पाकिस्तान |
यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांच, ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता और अविस्मरणीय पलों का मंच साबित होगा. क्या भारत एक बार फिर चैंपियन बनेगा, या कोई नई टीम इतिहास रचेगी? इसका जवाब हमें 2025 में मिलेगा!