सेवा कार्य में ढाई सौ भोजन के पैकेट वितरण किये
रतलाम। दिनांक 6 दिसंबर 2024 शुक्रवार को प्रथम पुण्य स्मरण स्वर्गीय श्री प्रेम जी उपाध्याय का चांदनी चौक में किया गया। चांदनी चौक व दो बत्ती पर सभी व्यापारी व रहवासियों ने श्री प्रेम जी उपाध्याय को पुष्प माला पहनकर पुष्पों से श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात गरीबों को ढाई सौ पैकेट का भोजन वितरण किया किया गया।यह तीन दिवसीय सेवा कार्य का आयोजन उपाध्याय परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। इसमें झमक भरगट, सूर्यनारायण उपाध्याय, नवनीत सोनी, राजेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, दिनेश सोलंकी, ओम प्रकाश पालीवाल, कैलाश शर्मा, सुरेश पापटवाल, संयम शर्मा, स्नेहिल उपाध्याय, विष्णु दलाल, मोतीलाल पटवा, अजय सेठिया, श्याम गवली, रामचंद्र जी सोनी, लोकेश चौधरी, प्रकाश मजावदिया, नरेश सोनी, संजय भरगट, रामचंद्र चौधरी, राजीव सोनी, दिलीप, प्रदीप राठौर, पदमा प्रेम उपाध्याय, राखी व्यास, नीना निरंजनी, डॉ अखिलेश व्यास, राजेश निरंजनी आदि उपस्थित रहे।
आज दोपहर 12:00 बजे जेवीएल गौशाला पर श्री प्रेम जी उपाध्याय की स्मृति मैं गौ सेवा कर गौ माता को हरा चारा खिलाया जाएगा।