रतलामव्यापार

गुजरात में DP ज्वेलर्स का पहला कदम: 24 सितंबर को दाहोद में खुलेगा भव्य शोरूम, अभिनेत्री रुपाली गांगुली करेंगी उद्घाटन

रुपाली गांगुली अनुपमा डीपी ज्वेलर्स दाहोद शोरूम उद्घाटन

मशहूर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली 24 सितंबर को दाहोद में DP ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ करेंगी।

दाहोद/रतलाम: मध्य भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांड्स में से एक ‘डी पी ज्वेलर्स’ (DP Jewelers) गुजरात में अपना पहला और देश का 13वां भव्य शोरूम खोलने जा रहा है। दाहोद शहर के गोधरा रोड (छाब तालाब के सामने) स्थित इस नए सुसज्जित शोरूम का औपचारिक शुभारंभ 24 सितंबर को मशहूर टी.वी. अभिनेत्री रुपाली गांगुली (फेम ‘अनुपमा’) की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के 11 प्रमुख शहरों में अपनी स्वर्णिम पहचान बनाने के बाद, गुजरात के दाहोद में इस नए शोरूम की शुरुआत ग्राहकों के लंबे इंतजार और फीडबैक के बाद की जा रही है।

86 वर्षों पुरानी शुद्धता की विरासत

डी पी ज्वेलर्स की नींव सन् 1940 में (स्वतंत्रता से पूर्व) स्व. श्री धूलचंद जी कटारिया ने रतलाम में रखी थी। उन्होंने हॉलमार्किंग की अनिवार्यता से दशकों पहले ही शुद्धता के कड़े मापदंड तय कर असंगठित आभूषण बाजार में एक पारदर्शी शुरुआत की थी।

  • 35 लाख से अधिक संतुष्ट परिवार: रतलाम की शुद्धता की पहचान से शुरू हुआ यह सफर आज 35 लाख से अधिक परिवारों के भरोसे का प्रतीक बन चुका है।
  • पीढ़ियों का अनुभव: स्व. धूलचंद जी के बाद पन्नालाल जी कटारिया, रतनलाल जी कटारिया, अनिल कटारिया, संतोष कटारिया और विकास कटारिया ने इस परंपरा को आधुनिक और ‘ग्लोकल’ (Glocal) डिजाइन्स के साथ आगे बढ़ाया।

दाहोद शोरूम की प्रमुख विशेषताएं और सुविधाएं

ग्राहकों की सहूलियत, आधुनिक फैशन और पारिवारिक शॉपिंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए दाहोद शोरूम को खास रूप से तैयार किया गया है:

  • एक्सक्लूसिव सेक्शंस: स्पेशल वेडिंग लाउंज, विशाल गोल्ड सेक्शन, एक्सक्लूसिव डायमंड, सिल्वर और ज्वेलरी एक्सचेंज काउंटर।
  • कलेक्शन वैरायटी: हॉलमार्क गोल्ड व सिल्वर ज्वेलरी, सर्टिफाइड डायमंड्स, वैवाहिक पोलकी आभूषण और डेली-वेयर के लिए ‘अमोरा’ रेंज।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: विशाल पार्किंग, लिफ्ट सुविधा और त्वरित सेवा के लिए अधिक बिलिंग काउंटर्स।
  • डीपी के 8 वचन: ब्रांड दाहोद के ग्राहकों के लिए शुद्धता, पारदर्शिता, सही भाव, बेस्ट कलेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसे 8 वचनों के साथ आ रहा है।

शेयर बाजार (NSE/BSE) में लिस्टेड ब्रांड

डी पी ज्वेलर्स अब ‘डी पी आभूषण लिमिटेड’ का एक वेंचर है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड है।
कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को BIS, HUID और IGI प्रमाणित आभूषण प्रदान करने के साथ-साथ कस्टमर-फ्रेंडली बाय-बैक पॉलिसी, न्यूनतम मेकिंग चार्ज और ‘स्वर्ण समृद्धि’ जैसी आसान बचत योजनाओं के कारण यह ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। रतलाम में अपने दूसरे नए सुसज्जित शोरूम और दाहोद के इस नए आउटलेट के साथ कंपनी आधुनिक दौर की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *