मध्य प्रदेशरतलामराजनीतिसैलाना

भारत आदिवासी पार्टी की रतलाम सहित झाबुआ, अलीराजपुर और धार की जिला और ब्लॉक इकाइयां भंग

सैलाना/रतलाम/इंदौर
भारत आदिवासी पार्टी के रतलाम जिले की कार्यकारिणी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल धोपिया ने भंग कर दी। रतलाम जिले में चंदू मैडा भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में काम संभाल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आदेश में कहा कि आगामी समय में ज़्यादा ऊर्जावान टीम की जरूरत के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के पालन में रतलाम सहित झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों की इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। जानकारी हो कि चारों जिलों के सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणियाँ भी भंग कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया ने बताया कि रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों और जिलों के अंतर्गत सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी इकाइयां भंग की गई है।
सभी पद शून्य माना जावे नई कार्यकारिणी शीघ्र बनाएँगे।धोपिया ने यह भी बताया सभी चारों जिलाध्यक्ष आज से प्रदेश सदस्य के रूप में नियुक्त माने जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *