CBSE 12वीं परिणाम में DIPS Institute ने लहराया परचम
प्रियांशी ने अकाउंट्स 100 फीसदी अंक ओर अविशी, निर्वी और स्विनी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर किया बेहतर प्रदर्शन
18 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर बने टॉपर…

रतलाम। शहर के प्रतिष्ठित DIPS Institute ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। CBSE सत्र 2025-26 के 12वीं कॉमर्स परिणाम में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए शहर और विभिन्न स्कूलों में टॉप रैंक प्राप्त की है।
संस्था के डायरेक्टर CA आशीष गांधी ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से अकाउंटेंसी विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। इस वर्ष प्रियांशी गुप्ता ने अकाउंटेंसी में शत-प्रतिशत 100/100 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। वहीं अविशी डफरिया, निर्वी गुरयानी और स्विनी कटारिया ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए।
DIPS Institute की छात्रा पार्शवी मांडोत ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ सिटी रैंक-1 प्राप्त किया, जबकि अविशी डफरिया ने 96.4 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्विनी कटारिया ने 93.2%, निर्वी गुरयानी ने 88%, प्रांशु सुरेका ने 91.2% तथा आदिति डागा ने 95.2% अंक प्राप्त कर अपने-अपने स्कूलों में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
संस्थान के कुल 18 विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी में 90 से अधिक अंक अर्जित किए। इनमें अनुज जैन, चेष्ठा भट्ट, नंदिनी भटेवरा, नैतिक मूणत, साना कोटडिया, आशी चाणोदिया, वैदिक दख, अदिति छाजेड़, अंचल मूणत, विदुषी मूणत और रीति पांचाल सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि DIPS Institute लगातार गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन वातावरण और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।
संस्था के संचालकों का कहना है कि यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। लगातार बेहतर परिणामों और 16 वर्षों की कठोर मेहनत के कारण DIPS Institute आज रतलाम में कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। यही वजह है कि अब सीए और कॉमर्स की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को तैयारी और बेहतर मार्गदर्शन के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
