रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, GNM प्रथम वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम

रीना जांगड़े ने 77.2% अंकों के साथ किया टॉप, सभी सफल विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
रतलाम। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान के प्रिंसिपल जगदीश दुके ने बताया कि घोषित परीक्षा परिणाम में रीना जांगड़े (पिता श्री मदन लाल जांगड़े) ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मधुबाला शर्मा (पिता श्री बद्रीलाल शर्मा) ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा शुभम सुथार (पिता श्री बद्री लाल सुथार) ने 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल जगदीश दुके ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि संस्थान में सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जाता है, जिसके कारण प्रथम वर्ष के सभी सफल विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि संस्थान के स्वयं के 120 बेड वाले अस्पताल में विद्यार्थियों को शुरू से ही क्लीनिकल प्रशिक्षण, लाइव केस स्टडी और रियल-टाइम पेशेंट केयर का अनुभव मिलता है। इससे उनका विषय ज्ञान मजबूत होने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उत्कृष्ट नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करता रहेगा।
