रतलामराजनीति

संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा पं. दीनदयाल और सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं सूरजमल जैन मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार एवं निलेष गांधी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, आईटी सेल जिला संयोजक निलेश राव, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, हेमंत राहोरी एवं आयुषी सांखला सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से पहुंचाने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने भी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बैठक में मंडल पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण तथा विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *