मध्य प्रदेश

इटारसी में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को; 15 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति, इटारसी द्वारा आयोजित होने वाले 42वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह गरिमामय समारोह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर, 5 सितंबर को इटारसी में आयोजित किया जाएगा। समिति ने सम्मान हेतु पात्र शिक्षकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

समिति के अध्यक्ष रमेश के. साहू (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 1985 में श्री प्रमोद पगारे के नेतृत्व में हुई थी, जिसके अंतर्गत सर्वोच्च ‘सरस्वती पुत्र सम्मान’ प्रदान किया जाता है।

प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया:

शिक्षक सम्मान के लिए प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार या प्रस्तावक अधिक जानकारी के लिए समिति के सचिव विनीत चौकसे (मो. 9425039666) और कोषाध्यक्ष नीलेश जैन (मो. 9826365431) से संपर्क कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे हुए प्रस्ताव 15 अगस्त से पूर्व निम्नलिखित पते पर जमा किए जा सकते हैं:

साहू लॉ चैंबर, 5 जनपथ, इटारसी, जिला नर्मदापुरम, पिन – 461111आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें:

प्रस्ताव फॉर्म का प्रारूप narmadanchal.com वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।समिति ने सभी संबंधितों से आग्रह किया है कि वे समय सीमा के भीतर अपने प्रस्ताव जमा करें ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *