रतलाम

रतलाम News: क्लब गोल्ड ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भक्तन की बावड़ी, महू रोड पर लगाए गए पीपल, बरगद, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से क्लब गोल्ड द्वारा महू रोड स्थित भक्तन की बावड़ी परिसर में बृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधरोपण के दौरान आम, पीपल, नीम, बरगद, शीशम, आंवला, केला, कनेर, गुलमोहर, अशोक, अमरूद और अमलतास सहित अनेक पौधे लगाए गए। सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब गोल्ड की अध्यक्ष संतोष जोशी, सचिव आरती दीक्षित, उपाध्यक्ष शुभांगिनी जोशी, एम.जे.एफ. सरोज ओझा, डी.सी. आरती त्रिवेदी, रानी सोनी, अंजना टांक, उमा भारद्वाज, सरोज गुप्ता, रश्मि राजपुरोहित एवं दर्शना खेड़ा सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *