रतलाम

नेहरू स्टेडियम व बरबड़ मेला परिसर में आज होगा रावण दहन

रतलाम। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज 24 अक्टूबर मंगलवार को नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में बैण्ड की सुमधुर धुन, भव्य आतिशबाजी के बाद आर्कषक रावण (दशानन्द) के पुतले व लंका का दहन किया जावेगा।

नगर निगम द्वारा विजयादशमी (दशहरा) पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन हेतु 51 फीट उंचे रावण के आर्कषक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण दहन के पूर्व नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में सांय 7 बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आकर्षक पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।

इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु 31 फीट उंचे रावण के आकर्षक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण दहन के पूर्व आकर्षक आतिशबाजी होगी व भगवान श्रीराम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *