निर्मलता, निराकुशता, निश्काम सेवा, निष्कपट भाव से आगे बढता है संघ- आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी मसा
- शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ का 27 वां वार्षिक अधिवेशन
- -वर्ष 2024 को इच्छा कारणम वर्ष मनाने की घोषणाा
रतलाम। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के 27 वें वार्षिक अधिवेशन में परम पूज्य, प्रज्ञा निधि, युगपुरूष, आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने शनिवार को मांगलिक श्रवण कराई। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2024 को इच्छा कारणम वर्ष मनाने की घोषणा की। आचार्यश्री ने कहा कि जिस संघ में निर्मलता, निराकुशता, निश्काम सेवा, निष्कपट भाव होते है, वहीं आगे बढता है।
आचार्यश्री ने कहा कि भगवान महावीर चतुर्विद संघ की स्थापना की थी। संघ साधु-साध्वी और श्रावक-श्राविका का संयुक्त उपक्रम होता है, जिस संध में आशा और उल्लास का तेज होता है, वह तेजस्वी होता है। एक नैतृत्व संगठन, समुचित व्यवस्था और प्रयोग धर्मिता किसी भी संघ के माइल्ड स्टोन होते है। संघ में पाने की कामना कम और जागने की भावना ज्यादा होनी चाहिए। इससे संघ लगातार प्रगति करता है। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ ऐसा ही संघ है, जिसका सदस्य होना सबके लिए गौरव की बात है।
आचार्यश्री ने कहा कि संघ सदस्यों पर भगवान महावीर और पूर्वाचार्यों का अनंत उपकार है। संघ की सजगता से सेवा करना सबका दायित्व है। कोई भी संध एक व्यक्ति के सहारे नहीं चलता, उसमें सभी सदस्यांे का निर्मलता, निराकुशता, निश्काम सेवा, निष्कपट भाव से योगदान होता है। रतलाम संघ सौभाग्य शाली है, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया, राजकुमारी पिरोदिया एवं रवि पिरोदिया के परिवार ने अभ्युदय चातुर्मास का आयोजन कर पूरे देश के सदस्यों को एकत्र किया है।
आचार्यश्री ने सदस्यों से अनुशासन का पालन कर हर व्यक्ति से अपने दायित्वों का पालन करने का आव्हान किया। इससे पूर्व उपाध्याय प्रवर श्री जितेशमुनिजी मसा ने संघ और प्रभु के शासन की सेवा करने के प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। उनकी प्रेरणा से श्रावक-श्राविकाओं ने 24 घंटों में से 24 मिनट संघ और शासन को देने एवं अपने कार्यों से कभी संघ को हानि नहीं पहुंचाने के संकल्प लिए। मीना बाफना ने स्तवन प्रस्तुत किया। संचालन हर्षित कांठेड ने किया।
रतलाम श्री संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं महामंत्री दिलीप मूणत ने बताया कि श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ का 27 वां वार्षिक अधिवेशन जेएमडी पैलेस में आयोजित हुआ। इसमें प्रथम दिन पदाधिकारियों की पृथक एवं संयुक्त बैठकें हुई। इसमे बाद खुला अधिवेशन हुआ। अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट ने की। इस दौरान महामंत्री सीए विरेन्द्र जैन महिला मंडल अध्यक्ष अंजना कोचेटा, महामंत्री प्रियंका जैन, युवा संघ अध्यक्ष सपन कांकरिया एवं महामंत्री देवेन्द्र बांठिया सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए संघ सदस्यगण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ के बालक-बालिकाओं द्वारा इस मौके पर धर्म प्रसंगों पर आधारित सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी गई।