आलोटजावरामध्य प्रदेशरतलामरतलाम ग्रामीणराजनीतिसैलाना

बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कल, पांचों विधानसभाओं के पदाधिकारी होंगे शामिल


रतलाम, 3 जुलाई 2026।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश स्तरीय दिशा-निर्देशों के तहत प्रतिमाह आयोजित होने वाली संगठनात्मक समीक्षा बैठकों के क्रम में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को रतलाम जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले की पांचों विधानसभाओं के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह की 2 तारीख को विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक, 4 तारीख को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक तथा 8 तारीख को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में रतलाम जिला इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे शक्ति नगर मेन रोड स्थित 80 फीट रोड पर, रिधान हॉस्पिटल के पीछे रमेश भाई भूरिया के निवास प्रेयर हॉल में आयोजित होगी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा नेता रमेश जी डाबर उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन जी वसुनिया करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की सभी पांचों विधानसभाओं के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण

स्थान : प्रेयर हॉल, शक्ति नगर मेन रोड, 80 फीट रोड, रिधान हॉस्पिटल के पीछे, रतलाम
दिनांक : 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय : प्रातः 11:00 बजे।

यह जानकारी पूर्व लोकसभा प्रभारी बसपा रतलाम अमृत बिन्नी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *