रतलामसैलाना

जयस भील एकता मिशन संगठन ने रतलाम में विधि अधिकारी सह सलाहकार नियुक्त किए

रतलाम | शब्द एक्सक्लूसिव

जयस भील एकता मिशन संगठन (मध्य प्रदेश) ने संगठन को कानूनी रूप से मजबूत बनाने और आम जनता के विधिक मामलों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से रतलाम जिला इकाई में आठ अधिवक्ताओं को विधि अधिकारी सह सलाहकार नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश प्रदेश सचिव मांगूसिंह सिंगाड़, झाबुआ द्वारा जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार एडवोकेट दिनेश गरवाल (घुघद), बापूसिंह निनामा (मोलावा), कनेश निनामा (बोरदा), दशरथ बसनिया (रामपुरिया भीलान), दीपिका भाभर (भैंसाखेड़ी), निर्मला डामर (खोरी), बालाराम भाभर (भामट) और राजू भूरिया (रामपुरिया) को संगठन की रतलाम जिला इकाई में विधि अधिकारी सह सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में कहा गया है कि नियुक्त अधिवक्ता संगठन से जुड़े आम नागरिकों के कानूनी मामलों में मार्गदर्शन देंगे तथा जरूरतमंद, पीड़ित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सभी नियुक्त पदाधिकारी अपनी विधिक विशेषज्ञता का उपयोग कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगे।

जयस भील एकता मिशन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नियुक्त सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

प्रदेश सचिव मांगूसिंह सिंगाड़ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज सहित जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, जिसके लिए जिला स्तर पर विधि अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *