मध्य प्रदेशरतलामसैलाना

छात्र संघ चुनाव: रतलाम में BPVM की बैठक, 23 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन

छात्र संघ चुनाव रतलाम में BPVM की बैठक, 23 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन

रतलाम. आगामी छात्र संघ कॉलेज चुनावों की तैयारियों को लेकर रतलाम जिले में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में छात्रहित, बैकलॉग पदों पर भर्ती, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और कॉलेजों में आदिवासी छात्रों के प्रतिनिधित्व जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त 2026 को रतलाम स्थित राठौड़ धर्मशाला में बीपीवीएम का प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आगामी छात्र संघ चुनावों में रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य जिलों के सभी कॉलेजों में अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि मोर्चा शिक्षा, रोजगार और आदिवासी अधिकारों के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगा।

बैठक में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर, बीपीवीएम के प्रदेश संयोजक दिनेश माल और जिला संयोजक अनिल मैडा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *