डी. पी. ज्वेलर्स : एक्सक्लूसिव ज्वेलरी एग्जीबिशन एवं सेल को मिल रहा है शानदार प्रतिसाद, लाभ लेने का आज अंतिम अवसर

IGI सर्टिफाइड और HUID व BIS हॉलमार्क ज्वेलरी की विस्तृत रेंज
मंदसौर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित हर्ष विलास पैलेस मंदसौर में रतलाम के विश्वसनीय डी. पी. ज्वेलर्स द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन एवं सेल का आज अंतिम दिन है । 14 अप्रैल से आयोजित इस प्रदर्शनी को ग्राहकों का मिल रहा है शानदार प्रतिसाद। विशेष बात यह है कि, उत्सव व वैवाहिक समारोह को ध्यान में रखते हुए रखा गया विशेष ज्वेलरी कलेक्शन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। ग्राहकों में खरीदी का उत्साह देखने को मिल रहा है। सोने व हीरे का एक्सक्लूसिव कलेक्शन, यूनिक डिज़ाइन इस सेल का विशेष आकर्षण है, वहीं बजट फ्रेंडली ज्वेलरी और डी. पी. ज्वेलर्स द्वारा खरीदी में दी जाने वाली सम्पूर्ण जानकारी ग्राहकों को विश्वास के साथ खरीदी में मदद कर रही है। साथ ही चांदी की हॉलमार्क्ड मूर्तियों, आर्टिकल्स व बर्तनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होने से ग्राहकों में अक्षय तृतीय से जुड़ी कुछ खास खरीदी करने का रुझान भी देखा जा रहा है। यहां आपके लिए गोल्ड, गोल्ड एंटीक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50,000 से अधिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स उपलब्ध है। मंदसौर एक्सक्लूसिव ज्वेलरी एग्जीबिशन एवं सेल में पहेली बार बेस कीमती नायाब डायमंड, प्योर गोल्ड ड्रेस, मॉडल्स के द्वारा ज्वेलरी शो भी किया जा रहा है।
ग्राहकों में शुद्धता के लिए पहचान बनाने वाले डी. पी. ज्वेलर्स द्वारा इस प्रदर्शनी में भी ग्राहकों की संतुष्टि के लिए शुद्धता जांचने की व्यवस्था की गई है, जिसमें आप अपने किसी भी सोने के आभूषण व वस्तु की शुद्धता कैरेटोमीटर मशीन की सहायता से जाँच सकते हैं, वह भी निःशुल्क। यहां आपके लिए IGI सर्टिफाइड और HUID व BIS हॉलमार्क ज्वेलरी की विस्तृत रेंज न्यूनतम मेकिंग चार्ज के साथ उपलब्ध है। साथ ही आभूषण में उपयोग हुए सोने की शुद्धता (कैरेट) और आभूषण में लगे स्टोन्स, मोती, कुंदन आदि की मार्केट वैल्यू के अनुसार ही दाम लिया जा रहा है और किसी प्रकार का कोई हिडन चार्ज नहीं लिया जायेगा। तो आज के इस अंतिम दिवस पर आप भी अनुभव लें डी. पी. ज्वेलर्स की अद्भुत कारीगरी का।
