रतलाम: शिवसेना (UBT) में नई नियुक्तियां, शांतिलाल मालवीय ने कृष्णा डामर, अजय निनामा और उमेश कौंशल को सौंपी जिम्मेदारी
रतलाम (मध्य प्रदेश)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सांगठनिक मजबूती और विस्तार के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। शिवसेना UBT के रतलाम जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा-निर्देशों और सहमति के आधार पर महिला नगर प्रमुख, विधिक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष और ग्राम प्रमुख के पदों पर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- एडवोकेट कृष्णा डामर: महिला नगर प्रमुख, रतलाम
- एडवोकेट अजय निनामा: विधिक प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष (रतलाम)
- उमेश कौंशल: ग्राम प्रमुख, बिबडोद
शीर्ष नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन
यह नियुक्तियां शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे, शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आशीर्वाद से की गई हैं। राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी व रवीन्द्र कुवेशकर के आदेशानुसार और मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा, आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौड़, कार्यवाहक राज्य प्रमुख पं. शंकर शर्मा, संगठन प्रमुख चरित्र शर्मा, युवासेना प्रदेश प्रमुख प्रभात पुरानिया एवं महिला प्रदेश प्रमुख श्यामा देवी नायक की सहमति से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।
अनुशासन और संगठन हित सर्वोपरि
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए माँ भवानी की शपथ दिलाई गई कि वे संगठन में सदैव ईमानदारी, सक्रियता और अनुशासनपूर्वक कार्य करेंगे। जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी में अन्य दलों की तरह गुटबाजी या बगावत को बिल्कुल पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“हिन्दुत्व ही हमारा प्राण है, राष्ट्र रक्षा ही हमारा धर्म है” — इसी सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा और समाज सुरक्षा को ही मुख्य कर्तव्य मानकर निष्काम भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
संगठन विरोधी गतिविधियों पर सीधी कार्रवाई
पार्टी नेतृत्व ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई भी पदाधिकारी संगठन विरोधी गतिविधियों या पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।
