झाबुआ में 15 अगस्त से डी.पी. ज्वेलर्स की मेगा ज्वेलरी एग्जीबिशन, 50 हजार से अधिक डिजाइन्स एक ही छत के नीचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में गोल्ड, डायमंड, पोल्की, जड़ाऊ और सिल्वर ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन; शुद्धता जांच की निःशुल्क सुविधा भी
झाबुआ। आगामी वैवाहिक और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मध्यभारत के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड डी.पी. ज्वेलर्स द्वारा झाबुआ में तीन दिवसीय एक्सक्लूसिव ज्वेलरी एग्जीबिशन एवं सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 15, 16 और 17 अगस्त को अम्बा रिसोर्ट, बड़कुआ रोड, शासकीय नर्सिंग कॉलेज के पास, उदयपुरिया (झाबुआ) में आयोजित होगी।
प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक की 50 हजार से अधिक ज्वेलरी डिजाइन्स उपलब्ध रहेंगी। इसमें गोल्ड, गोल्ड एंटीक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी के साथ-साथ चांदी की मूर्तियां, बर्तन और उपहार सामग्री की विशेष श्रृंखला भी प्रदर्शित की जाएगी।
राखी पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए चांदी की राखियां भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं पहली बार लाबान कलेक्शन भी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण होगा।
डी.पी. ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों को कैरेटोमीटर मशीन द्वारा सोने की निःशुल्क शुद्धता जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही न्यूनतम मेकिंग चार्जेस और पारदर्शी मूल्य निर्धारण के साथ खरीदारी का अवसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि प्रत्येक आभूषण के साथ पक्का बिल और स्टोन, मोती सहित सभी लागतों की स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को दी जाएगी।
आसान निवेश और ग्राहक हितैषी योजनाएं
डी.पी. ज्वेलर्स ने ग्राहकों की सुविधा के लिए स्वर्ण समृद्धि स्कीम और डैज़लिंग डायमंड स्कीम जैसी योजनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। इन योजनाओं के तहत ग्राहक मासिक किश्तों में निवेश कर अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
कंपनी की कस्टमर फ्रेंडली बाय-बैक पॉलिसी भी ग्राहकों के बीच भरोसे का प्रमुख आधार रही है। डी.पी. ज्वेलर्स प्रदेश के विभिन्न शहरों में नियमित रूप से ऐसी प्रदर्शनी आयोजित करता है, जिन्हें ग्राहकों का व्यापक समर्थन मिलता रहा है।
त्योहारी और शादी सीजन की खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह प्रदर्शनी एक विशेष अवसर साबित हो सकती है, जहां नवीनतम डिजाइनों के साथ गुणवत्ता और विश्वास का भी आश्वासन मिलेगा।
