इंदौररतलाम

डी.पी. ज्वेलर्स दाहोद: 24 सितंबर को खुलेगा गुजरात का पहला शोरूम

दाहोद गोधरा रोड पर छाब तालाब के सामने डी.पी. ज्वेलर्स का नया भव्य शोरूम डी.पी. ज्वेलर्स दाहोद का 50,000 से अधिक गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन

दाहोद। मध्य भारत का प्रतिष्ठित और 86 वर्षों की समृद्ध परंपरा वाला ब्रांड ‘डी.पी. ज्वेलर्स’ अब गुजरात में अपना पहला कदम रखने जा रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों में 12 सफल शोरूम्स के बाद, कंपनी 24 सितंबर से गुजरात के दाहोद शहर में अपना नया एवं सुसज्जित शोरूम शुरू करने जा रही है। गोधरा रोड स्थित छाब तालाब के सामने स्थित यह नया शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों के लिए कलात्मक आभूषणों की एक विशाल रेंज पेश करेगा।
50,000 से अधिक कलात्मक डिजाइन्स का कलेक्शन
डी.पी. ज्वेलर्स के श्री अनिल कटारिया के अनुसार, दाहोद के इस नए शोरूम में ग्राहकों को परिवार सहित खरीदारी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। अनुभवी कारीगरों द्वारा निर्मित वेडिंग और फेस्टिवल ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला यहाँ प्रदर्शित की जाएगी:

  • विस्तृत रेंज: गोल्ड, एंटिक गोल्ड, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी के 50,000 से अधिक डिजाइन्स।
  • चांदी के बर्तन व सिक्के: चांदी के यूटेंसिल्स की विशाल वैरायटी और शुभ मुहूर्त हेतु शगुन के शुद्ध सोने व चांदी के सिक्के न्यूनतम मेकिंग चार्जेज पर उपलब्ध होंगे।
    86 वर्षों की शुद्धता और पारदर्शिता की परंपरा
    श्री संतोष कटारिया ने बताया कि पिछले 86 वर्षों में अपनी शुद्धता की परंपरा के दम पर डी.पी. ज्वेलर्स ने 35 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास जीता है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, उदयपुर, कोटा और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों में पहचान बनाने के बाद, अब दाहोद में भी आभूषणों की शुद्धता और कीमतों में पूरी पारदर्शिता के साथ सेवाएं दी जाएंगी। ग्राहकों के बजट और पसंद के अनुसार आभूषणों का यह कलेक्शन आगामी त्योहारी और वैवाहिक सीजन के लिए एक प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *