रोज़गार का बड़ा मौका: डी.पी. ज्वेलर्स खोलने जा रहा है नया भव्य शोरूम, 50 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, जानें इंटरव्यू की तारीख और समय

रतलाम | ShabdExclusive.com
देश की प्रतिष्ठित ज्वेलरी चेन डी.पी. ज्वेलर्स ने गुजरात के दाहोद में अपने नए भव्य शोरूम के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कंपनी ने योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 11 और 12 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ब्रांच हेड, फ्लोर मैनेजर, असिस्टेंट फ्लोर मैनेजर, कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव, कैशियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑर्डर/रिपेयर एग्जीक्यूटिव, ओल्ड गोल्ड एग्जीक्यूटिव, सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 50 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।
कंपनी ने बताया कि अधिकांश पदों के लिए ज्वेलरी रिटेल सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, योग्य एवं कुशल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
इंटरव्यू की जानकारी
तारीख: 11 एवं 12 जुलाई (शनिवार-रविवार)
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
स्थान: होटल श्री महालक्ष्मी, गुलशन अपार्टमेंट के पास, दाहोद (गुजरात)
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी अपने अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) के साथ सीधे इंटरव्यू के पते पर पहुँच सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपना बायोडाटा ई-मेल आईडी hr@dpjewellers.com पर भी भेज सकते हैं। भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या पूछताछ के लिए आधिकारिक मोबाइल नंबर 92018 24569 पर संपर्क किया जा सकता है।

डी.पी. ज्वेलर्स का लगातार विस्तार
आपको बता दें कि डी.पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहरों जैसे रतलाम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, नीमच और धार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। दाहोद में खुलने जा रहा यह शोरूम कंपनी का 13वाँ शोरूम होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे।
