रतलाम में शिवसेना (UBT) का बड़ा सांगठनिक विस्तार: शांतिलाल मालवीय ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा

अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रतलाम। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विस्तार के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। शिवसेना UBT के रतलाम जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों और सहमति के आधार पर महिला मोर्चा, विधिक प्रकोष्ठ, ब्लॉक, विधानसभा और ग्राम स्तर तक के पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई नियुक्तियां
यह संगठन विस्तार शिवसेना संस्थापक वंदनीय बालासाहेब ठाकरे, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आशीर्वाद से किया गया है। राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी व रवीन्द्र कुवेशकर के आदेशानुसार तथा राज्य प्रमुख सुनील शर्मा, कार्यवाहक राज्य प्रमुख पं. शंकर शर्मा, संगठन प्रमुख चरित्र शर्मा, आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौड़, युवासेना प्रदेश प्रमुख प्रभात पुरानिया एवं महिला प्रदेश प्रमुख श्यामा देवी नायक की सहमति से नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची
संगठन को गति देने के लिए रतलाम जिले के विभिन्न दायित्वों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:
जिला एवं प्रकोष्ठ नेतृत्व:
- शांतिलाल मालवीय: जिला प्रमुख
- निखिल सिंह: युवा जिला प्रमुख
- विजय रायकवार: जिला उप प्रमुख
- गोपाल शर्मा: जिला उप प्रमुख
- धर्मेंद्र कुमावत: जिला उप प्रमुख
- फकीर चंद मालवीय: जिला संगठन प्रमुख
- विष्णु वर्मा: जिला महासचिव
- प्रवीण गहलोत: जिला महा मंत्री
- जानकी लाल मकवाना: जिला महामंत्री
- दुर्गेश यादव: जिला सचिव
- ओमकार सिंह उर्फ पप्पू सिंह भाटी: ड्राइवर प्रकोष्ठ जिला प्रमुख
- अशोक उर्फ बांटी शर्मा: वरिष्ठ पदाधिकारी
महिला मोर्चा:
- एडवोकेट शिवानी सोनी: जिला महिला प्रमुख
- एडवोकेट उषा कुमावत: महिला जिला संगठन प्रमुख
- एडवोकेट कृष्णा डामोर: महिला रतलाम शहर नगर प्रमुख
विधिक प्रकोष्ठ:
- एडवोकेट इंदर कटारिया: विधिक प्रकोष्ठ जिला प्रमुख
- एडवोकेट अजय निनामा: विधिक प्रकोष्ठ जिला उप प्रमुख
नगर, विधानसभा, ब्लॉक व ग्रामीण प्रभारी:
- प्रभाकांत उपाध्याय: रतलाम नगर प्रमुख
- सुनील मालवीय: रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रमुख
- नरेंद्र सिंह खोखरा: आलोट विधानसभा प्रमुख
- संजय भाभर: रतलाम ग्रामीण प्रभारी
- मनीष शर्मा: रतलाम ग्रामीण सोशल मीडिया प्रभारी
- दिनेश देवदा: रतलाम ग्रामीण प्रमुख
- दिनेश रायकवार: बिलपांक ब्लॉक प्रमुख
- भेरू मुनिया: रानी सिंग ब्लॉक प्रमुख
- उमेश कौशल: बीबडोड ग्राम प्रमुख
- दिलीप चौहान: दंतोडिया ग्राम प्रमुख
जिला कार्यकारिणी सदस्य:
- मदन मालवीय
- भंवर सिंह पंवार
- राजेश कुमार यादव
- जितेंद्र जाटव
अनुशासन और राष्ट्र रक्षा सर्वोपरि
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए माँ भवानी की शपथ दिलाई गई कि वे संगठन में पूर्ण ईमानदारी, सक्रियता और अनुशासन के साथ कार्य करेंगे।
जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने कड़ा संदेश देते हुए कहा:
“पार्टी में गुटबाजी या बगावत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘हिन्दुत्व ही हमारा प्राण है, राष्ट्र रक्षा ही हमारा धर्म है’ के सिद्धांत पर चलते हुए निष्काम भाव से समाज सेवा करना ही हमारा मुख्य कर्तव्य है।”
साथ ही पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी पदाधिकारी संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।
