सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात

10वीं के बाद अब रतलाम में ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एआई-एमएल डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू, प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
रतलाम। जिला एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड साइंस द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इस पहल से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वर्ष 2009 से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला सृजन कॉलेज अब स्थानीय युवाओं को उनके अपने शहर में ही आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराएगा। महाविद्यालय में पॉलीटेक्निक के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं।
बी.टेक. तक का मिलेगा सीधा मार्ग
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त विद्यार्थियों को आगे बी.टेक. में लेटरल एंट्री के माध्यम से उच्च अध्ययन का अवसर भी मिलेगा। महाविद्यालय में वर्तमान में सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक बी.टेक. पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष फोकस
संस्था के चेयरमेन अनिल झालानी ने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल, आत्मविश्वास और सफल भविष्य के लिए तैयार करना है। इसके लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, अनुभवी फैकल्टी, प्लेसमेंट सहायता तथा स्टार्टअप एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अपने शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एस. यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण, पारिवारिक सहयोग तथा कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही शिक्षा और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू
समन्वयक निसर्ग दुबे ने बताया कि पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य बातें
- 10वीं के बाद रतलाम में ही तकनीकी शिक्षा का अवसर
- चार नए पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ
- एआई एवं मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक विषय शामिल
- बी.टेक. में लेटरल एंट्री की सुविधा
- प्लेसमेंट, स्टार्टअप और स्वरोजगार मार्गदर्शन उपलब्ध
- प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
