रतलाम

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष में 6 जुलाई तक मनाया जाएगा स्मरण पखवाड़ा


भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रतलाम जिला टोलियों का किया गठन

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा द्वारा विभिन्न संगठनात्मक, वैचारिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टोलियों का गठन कर दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत संस्मरण कार्यक्रम, आपातकाल के काले अध्याय से जुड़े विशेष आयोजन तथा प्राथमिक एवं बूथ समिति सदस्यों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अभियान संचालित किए जाएंगे।

संस्मरण कार्यक्रम की जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री जयवंत कोठारी को बनाया गया है। टोली में अशोक पंड्या, अनुज शर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा तथा अखिलेश सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

आपातकाल के काले अध्याय से संबंधित कार्यक्रमों के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर को जिला टोली का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस टोली में जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव तथा जिला मंत्री राजेंद्र शांतिलाल पाटीदार सदस्य रहेंगे।

प्राथमिक एवं बूथ समिति सदस्यों के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के लिए आईटी विभाग के जिला संयोजक नीलेश राव को संयोजक बनाया गया है। टोली में सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी तथा आईटी मंडल संयोजक अमन हिग्गंड को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी 25 मंडलों में भी इन आयोजनों के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है, जो स्मरण पखवाड़ा के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *