रतलाम में शिवसैनिकों ने धूमधाम से मनाया उद्धव ठाकरे का 66वां जन्मदिन, काटा केक | MP News

रतलाम: शिवसेना (UBT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे का 66वां जन्मदिन रतलाम जिला इकाई द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना रतलाम जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसैनिक एकत्रित हुए और केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला उप प्रमुख विजय रायकवार, जिला महिला प्रमुख शिवानी सोनी, महिला संगठन प्रमुख एडवोकेट उषा कुमावत, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मंडावरा, नरेश सिंह, गब्बर सोलंकी, अंबाराम, कौशल बीबडोड वाले सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में मां भवानी से प्रार्थना की कि वे उद्धव जी को दीर्घायु प्रदान करें और उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे।
