रतलाम

रतलाम: लायंस क्लब का संयुक्त पदग्रहण समारोह संपन्न; लॉन्च हुआ ‘सीड बॉल’ प्रोजेक्टर

रतलाम। शहर के सिंधी समाज सामुदायिक भवन में लायंस क्लब रतलाम, लायंस क्लब रतलाम गोल्ड एवं लायंस क्लब रतलाम अभिमा का संयुक्त पदग्रहण (दायित्व ग्रहण) समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सानंद सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायनवाद के जनक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं शशि संघवी द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत परंपरा का निर्वाह किया गया।

सेवा और समाज के बीच सेतु है लायंस क्लब: प्रवीण वशिष्ठ

समारोह में शपथ अधिकारी मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एमजेएफ लायन प्रवीन वशिष्ठ ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने लायंस क्लब को सेवा और समाज के बीच एक मजबूत सेतु बताते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया। लायन वशिष्ठ का परिचय लायंस क्लब गोल्ड की चार्टर प्रेसिडेंट लायन कल्पना पुरोहित ने प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन योगेन्द्र रुनवाल ने कहा कि लायंस क्लब की वास्तविक पहचान सेवा, संस्कार और समर्पण से होती है। उन्होंने सार्थक कार्यों के साथ ‘लायन’ होने के दायित्वों को साझा किया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यास्मीन शेरानी एवं जोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

समारोह में तीनों क्लबों के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण किया:

लायंस क्लब रतलाम:

अध्यक्ष: लायन रामनारायण मोर्या

सचिव: लायन नीरज सुरोलिया

कोषाध्यक्ष: लायन अमन अग्रवाल

लायंस क्लब रतलाम गोल्ड:

अध्यक्ष: लायन संतोष जोशी

सचिव: लायन आरती दीक्षित

कोषाध्यक्ष: लायन कोमल पोरवाल

लायंस क्लब रतलाम अभिमा:

अध्यक्ष: लायन सुषमा दवे

सचिव: लायन भारती राहोरी

कोषाध्यक्ष: लायन उषा दुबे

सेवा कार्यों की बौछार: पर्यावरण संरक्षण के लिए 5,000 ‘सीड बॉल’ प्रोजेक्ट लॉन्च

नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन संतोष जोशी ने अपनी वर्षभर की कार्ययोजनाओं को साझा करते हुए बताया कि क्लब इंटरनेशनल द्वारा घोषित तीनों सेवा सप्ताहों, आठ मुख्य प्रोजेक्ट्स और जिला प्रोजेक्ट “चलो गांव की ओर” पर निरंतर कार्य करेगा।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उन्होंने “सीड बॉल” प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इसके तहत उन्होंने स्वयं बनाई गई 5,000 सीड बॉल्स (फलदार, छायादार, फूलदार व औषधीय पौधे) को शिवगढ़ की पहाड़ियों और विद्यालय परिसरों में रोपने का संकल्प लिया।

समारोह में हुए प्रमुख सेवा कार्य:

शिक्षा सहयोग: लायन आरती त्रिवेदी द्वारा दो जरूरतमंद छात्रों की फीस के लिए ₹10,000 का चेक अभिभावकों को सौंपा गया।

अध्ययन व वस्त्र सामग्री: लायन सरोज ओझा, लायन रानी सोनी व अंजना टांक ने स्कूली बच्चों को 200 कॉपियां-पेन तथा जरूरतमंद महिलाओं को 50 नई साड़ियां वितरित कीं।

स्वावलंबन: लायन उषा दुबे द्वारा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई।

स्थायी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन: शुद्ध पेयजल (वाटर कूलर), ‘अन्नम रक्षम’, ‘निराहार को आहार’ एवं ‘खिलौना बैंक’ जैसे स्थायी प्रोजेक्ट्स को तख्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

नवीन सदस्यों का स्वागत एवं उपस्थिति

इस अवसर पर नवीन सदस्य गोविंद सिंह सिसोदिया, अशोक व्यास, डॉ. माधव प्रसाद मौर्य एवं संध्या तिवारी को क्लब में शामिल कर सेवा कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष लायन दिनेश कुमार, लायन पुष्पा वासन एवं लायन सुनीता पाठक ने अपने-अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रतिवेदन और विचार प्रस्तुत किए।

समारोह में रीजन सचिव एहतेशाम अंसारी, जोन चेयरपर्सन कुलदीप द्विवेदी, महेंद्र जैन, सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेड़, भावना पुरोहित, वैशाली माचवे, संतोष पुरोहित, शुभांगी जोशी, कविता राजपुरोहित, आशा चौधरी, उमा भारद्वाज, रितु रावल, सरोज गुप्ता, आशा शर्मा, रश्मि राजपुरोहित, एकता शर्मा, पिंकी सिंह सहित कई वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन लायन विक्रम सिंह सिसोदिया एवं लायन सरोज ओझा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में आभार लायन नीरज सुरोलिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *